Kannauj News: जन्माष्टमी देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की हादसे में मौत
कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। जन्माष्टमी का पर्व देखने के बाद देर रात बाइक से घर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर गांधी नगर डुंडवा चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों उछलकर काफी दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बैसन पुरवा निवासी 16 वर्षीय आशीष सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह और 17 वर्षीय अमन सिंह पुत्र घनश्याम सिंह अपने दोस्त 18 वर्षीय अनुराग सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी अमोलर, थाना तालग्राम के साथ जन्माष्टमी देखने नगर गए थे। देर रात करीब एक बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांधी नगर डुंडवा चौराहे को पार करते समय कन्नौज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.