Kannauj News: जन्मदिन पर सेवा का संदेश, मरीजों को बांटे फल
कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। भाजपा नेता, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सौरिख क्षेत्र में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत सौरिख के चेयरमैन राहुल गुप्ता के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, मंडल उपाध्यक्ष विजय राजपूत, लालू, अनुराग गुप्ता और दीपू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चेयरमैन राहुल गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Lakh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.