Kannauj News: जनसुनवाई में गूंजे बिजली, सड़क और राजस्व के मुद्दे
कन्नौज, जुलाई 9 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सदर विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने गुरुवार को अपना दल (एस) कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर वार्ता की और समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कई फरियादियों ने लंबे समय से लंबित मामलों को भी मंत्री के समक्ष रखा। असीम अरुण ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.