Kannauj News: जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर गुरसहायगंज कोतवाल लाइन हाजिर
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जनशिकायतों के निस्तारण और कार्यप्रणाली में शिथिलता बरतना गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कार्य में लापरवाही और जनशिकायतों के निस्तारण में अनदेखी सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली की जिम्मेदारी अब साइबर थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप को सौंपी गई है। वहीं, क्राइम ब्रांच में तैनात सचिन कुमार को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी संभालने के बाद विभागीय कार्यों को गति देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: चंद्रप्रकाश शुक्ला बने शहर कोतवाल, तेजपाल को रजबपुर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.