Kannauj News: जननी सुरक्षा भुगतान व सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ.केपी त्रिपाठी ने बुधवार को सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसीएमओ ने सबसे पहले स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद मिले, जबकि बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसूताओं को मिलने वाली 1400 रुपये की सहायता राशि के भुगतान में लापरवाही सामने आई। यह भी पढ़ें- अव्यवस्थाएं देख भड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.