कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर में आयोजित पीडीए पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई से आम जनता परेशान है। थानों और तहसीलों में बिना पैसे के काम न होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। किसान भी बढ़ती महंगाई और समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुटने का आवाहन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि आपका बेटा जब छिबरामऊ से विधायक होगा, तब विकास कार्यों के लिए खजाने में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश सचिव इरफान हुसैन सिद्दीकी ने...