Kannauj News: जनगणना को लेकर तैयारियां तेज
कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता।जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में स्वास्थ्य, चकबंदी और कृषि विभाग के कर्मचारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया और पूछे जाने वाले 40 सवालों की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी और मृदुल मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक पोर्टल पर परिवार की जानकारी खुद दर्ज की जा सकेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। स्व-गणना के बाद मिलने वाली एसई आईडी सुरक्षित रखनी होगी और प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: प्रगणक एक दिसंबर से 4 जनवरी तक करेंगे घर-घर जाकर जनगणना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.