कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: कन्नौज। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणन में समयबद्ध और शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने पर जनपद के 48 अधिकारियों और कर्मचारियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की।

अधिकारियों का सम्मान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीति-निर्धारण की आधारशिला है। पहली बार डिजिटल माध्यम से कराई जा रही जनगणना के प्रथम चरण को 22 मई से 20 जून के बीच निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा करना फील्ड स्टाफ की मेहनत, तकनीकी दक्षता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों और अधिकारियों को "डिजिटल जनगणना ...