Kannauj News: जंगला काटकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर-नकदी पार
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सराय दौलत गांव में रविवार रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। परिवार के सदस्य घर के अंदर सोते रहे और बदमाश मेन गेट की कुंडी व जंगले की प्लाई काटकर अंदर दाखिल हो गए। चोर तीन बक्से उठाकर ले गए और उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह सामान बिखरा मिलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हडक़ंप मच गया। सरायदौलत निवासी राजीव कुमार कुशवाह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिजनों के मुताबिक बदमाश जंगला काटकर घर के अंदर घुसे और तीन बक्से उठा ले गए। इनमें कान के कुंडल, सोने की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की तोडिय़ां, नाक का फूल, करीब पांच हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान रखा था। चोरों ने घर का सामान खंगालते हुए कपड़े और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.