Kannauj News: छुट्टी का आदेश देर से पहुंचा, स्कूल खुलने के बाद हुई जानकारी
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सितंबर माह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। माह के पहले दो दिनों में भोर होते ही हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को उठानी पड़ी। बारिश के बीच बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी की गई, लेकिन छुट्टी के आदेश ने अभिभावकों की परेशानी और बढ़ा दी। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने कक्षा पीजी से आठवीं तक के विद्यालयों में छुट्टी घोषित की थी। हालांकि दोनों ही दिनों में छुट्टी का आदेश काफी देर से लोगों तक पहुंचा। एक सितंबर को भी जब तक छुट्टी की सूचना स्कूलों और अभिभावकों तक पहुंची, तब तक विद्यालय विधिवत खुल चुके थे और पढ़ाई शुरू हो गई थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बारिश के चलते 8वीं तक के बंद रहे स्कूल बुधवार, दो सितंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.