कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। लोधी सेना संगठन उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन छिबरामऊ के प्रशासनिक सदस्य अधिवक्ता अवनीश वर्मा ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में छिबरामऊ चौराहे से फर्रुखाबाद जनपद की सीमा तक सडक़ की खराब हालत में मरम्मत कराने की मांग की है। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही के चलते आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने छिबरामऊ-सौरिख रोड तथा छिबरामऊ से उधरनपुर होते हुए फर्रुखाबाद सीमा तक सडक़ का संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण कराकर पुन: मरम्मत कराने की मांग की। इसके साथ ही कन्नौज सीमा क्षेत्र में सडक़ के चारों ओर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की गई,...