Kannauj News: छिबरामऊ की चार महिला खिलाडिय़ों ने सबसे तेज दौड़ लगा रचा इतिहास
कन्नौज, अगस्त 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरिख में तीन किलोमीटर रनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान खिलाडिय़ों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थानों तक के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। डीके स्पोर्ट्स अकादमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह में से चार स्थानों पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में हिमांशी यादव ने प्रथम, दिव्यांशी यादव ने द्वितीय और प्रभा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कृतिका ने छठा स्थान प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया। डीके स्पोर्ट्स अकादमी के कोच दुर्गेश कुमार ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे लगातार मेहनत और संघर्ष कर रहे हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.