Kannauj News: छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग का हुआ आयोजन
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: कन्नौज। जेपीएस पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्रों को शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ अनुशासन, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, व्यवहार एवं भविष्य की शैक्षणिक चुनौतियों के प्रति जागरुक करना रहा। गणित शिक्षक श्रीओम शुक्ला ने छात्रों को गणित विषय में नियमित अभ्यास, तार्किक सोच और अवधारणाओं को समझकर अध्ययन करने की आवश्यकता बताई। विज्ञान शिक्षक विशाल भदौरिया ने विज्ञान के बदलते स्वरुप व दैनिक जीवन से उसके संबंध को समझाते हुए छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शिक्षकों से अपने विषयों, अध्ययन पद्धति, अनुशासन और भविष्य की शैक्षणिक संभावनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.