कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांच की छात्रा के सामने युवक के निर्वस्त्र होकर खड़े होने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों और शिक्षकों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा साइकिल से रसूलाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सुनसान स्थान पर पहुंचने के दौरान आसिफ नाम का युवक उसके सामने निर्वस्त्र होकर खड़ा हो गया। युवक को इस अवस्था में देखकर छात्रा घबरा गई और शोर मचाने लगी। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग और स्कू...