कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में कक्षा सात की छात्रा अनन्या को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधेश कुमार मिश्रा ने पत्र व्यवहार के माध्यम से उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया और प्रधानाध्यापक के दायित्वों की जानकारी दी। इस दौरान सरिता शाक्य ने छात्राओं का कन्या पूजन किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने मिशन शक्ति और बालिका सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रधानाध्यापिका अनन्या ने मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: अवनी तिवारी ...