कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: कन्नौज। मिशन शक्ति 6.0 के कार्यदिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगागंज गुरौली, तालग्राम की छात्राओं ने समाज को एक सशक्त संदेश दिया। छात्राओं ने मां दुर्गा का रुप धारण कर समाज की कुरीतियों के विनाश का संकल्प लिया। छात्राओं ने केवल पारंपरिक रुप ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत की सशक्त महिलाओं के रुप को ही मंच पर जीवंत किया। छात्राओं ने संदेश देने की कोशिश की नारी सिर्फ घर की चहरदीवारी तक सीमित नहीं है। चाहे वह देश की रक्षा का क्षेत्र हो, आसमान की उड़ान हो या प्रशासनिक सेवाएं। नारी हर क्षेत्र में सशक्त भी है और आत्मनिर्भर भी। मां दुर्गा के रुप में उन्होंने समाज में फैली सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में नन्हीं छात्राओं ने धारण किया मा...