कन्नौज, अगस्त 28 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सेंट पॉल स्कूल की छात्राओं ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की। छात्राओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन कर रहे पुलिसकर्मियों तथा चिकित्सकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लिया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा समाज और नगर की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। अचानक छात्राओं को अपने बीच देखकर पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो थाना में मनाया गया रक्षाबंधन इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और अन्य लोगों ने छात्राओ...