Kannauj News: छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में कोतवाली पुलिस की ओर से महिला अपराध एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। अनजान लोगों की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी फोटो, मोबाइल नंबर, पता अथवा अन्य निजी जानकारी किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर ठगी या किसी तरह की ऑनलाइन परेशानी होने पर तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.