कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: कन्नौज। छह सूत्रीय मांगों को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नसरापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगें उठाईं। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के कई गांवों में दबंगों द्वारा ग्रामीणों को परेशान किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में राजपुर के बीपी सिंह कठेरिया हत्याकांड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यह भी पढ़ें- भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष को सुरक्षा देने की मांग कार्...