Kannauj News: छत से गिर कर किसान घायल
कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अलनापुर गांव में एक किसान छत से गिर कर घायल हो गया। जिससे उसका पैर व एक हाथ टूट गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को अलनापुर गांव निवासी जयवीर सिंह पुत्र रामऔतार अपनी छत पर सो रहे थे। रात में शौच के लिए उठे थे। तभी उनका पैर फिसल गया। जिससे वह छत से नीचे गिर गए। जिससे उनका एक पैर व एक हाथ टूट गया। उन्हें परिजनों द्वारा सौ शैय्या अस्पताल में लाया गया। जहां हालत खराब होने पर उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज में रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.