Kannauj News: छत से गिरकर मासूम घायल, हालत गंभीर
कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बे में घर की छत पर खेल रही छह वर्षीय मासूम बच्ची अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आलम की पुत्री जन्नत (6) शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरी। गिरते ही बच्ची जोर से चीख पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्ची को लेकर छिबरामऊ स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.