Kannauj News: चौपाल में सीडीओ के सामने ग्रामीणों ने रखी समस्याएं
कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुबरियापुर में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनके शीघ्र निराकरण किए जाने का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत खुबरियापुर में सीडीओ राजेंद्रप्रकाश श्रीवास की मौजूूदगी में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें तमाम समस्याओं से अवगत कराया। चौपाल के दौरान एक ग्रामीण ने आवास की मांग को लेकर पत्र सौंपा, जबकि दो लोगों ने पेंशन न आने की शिकायत की। हालांकि संबंधित अधिकारियों को शीघ्र शिकायत निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को तमाम योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूह और उससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चौपाल के दौरान खंड विकास अधिकारी दीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.