कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपपुर और कसावा में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेंशन दिलाए जाने की मांग की। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्रामीणों की समस्या को सुनो। इस दौरान तीन ग्रामीणों ने पेंशन दिलाए जाने की मांग करते हुए पत्र सौंपा। इसके साथ ही एक ग्रामीण ने गांव में नियमित सफाई कार्य कराए जाने की मांग की। वहीं एक ग्रामीण ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित पत्र सौंपा। उधर, ग्राम पंचायत कसावा एडीओ आईएसबी अनिल कुमार ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनके शीघ्र निराकरण को लेकर आश्वासन दिया। चौपाल के दौरान गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म को भी अदा क...