Kannauj News: चौपाल के बाद ब्लॉक अधिकारियों ने पंचायतघर में रोपे पौधे
कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरायदायमगंज और कुंवरपुर बनवारी में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां ब्लॉक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके शीघ्र निस्तारण किए जाने का भरोसा भी दिया। चौपाल के बाद ब्लॉक अधिकारियों ने पंचायतघर परिसर में पौधरोपण भी किया। ग्राम पंचायत सरायदायमगंज के प्रधान बादाम सिंह का पिछले माह निधन हो गया था। साथ ही वहां तैनात सचिव योगेंद्र कुमार का ट्रांसफर हो जाने से पंचायत में विकास कार्य की रफ्तार थम गई थी, जिसके चलते वहां तमाम समस्याएं खड़ी हो गई। शुक्रवार को पंचायत में आयोजित हुई चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याओं को खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य के सामने रखा। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: गांवों की समस्याओं के समाधान पर जोर,1.22 लाख पौधरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.