Kannauj News: चोरो ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात किए पार
कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरो ने एक घर में घुसकर लाखों की कीमत के जेवरात व हजारों की नगदी चोरी कर ली। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कम्प मच गया। पीड़ित ने तिर्वा कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। गांधी नगर मोहल्ला निवासी जगदीश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी रामनन्दनी, पुत्र देवराज व पुत्री श्रृष्टि के साथ रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के भगतपुर्वा गांव गए हुए थे। देर रात अज्ञात चोरो ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी को खोलकर उसमें रखे लाखों के कीमत के जेवरात व नगदी पार कर दी। शनिवार की सुबह जब वह वापस घर पहंुचे, तो ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.