Kannauj News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने बोरिंग के पाइप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों मय चोरी के माल समेत हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम धीरपुर निवासी घनश्याम ने तहरीर देकर बताया था कि 26 सितंबर को सुल्तान आलम नगर स्थित धीरज के प्लाट में बोरिंग के लिए रखे उसके पांच लोहे के पाइप चोरी हो गए। मामले में कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। दौरान घटना की विवेचना मुखबिर की सूचना पर जुनेदपुर रोड के पास से शहंशाह पुत्र अख्तर निवासी सीमांत नगर तथा रिहान पुत्र मुन्ना निवासी सुल्तान आलम नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनके के कब्जे से चोरी किए गए पांच लोहे के पाइप बरामद किये गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.