कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। नगरिया तालपार गांव में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में आखिरकार पुलिस हरकत में आ गई है। पीडि़त आशुतोष शाक्य पुत्र कृष्ण चंद की तहरीर पर शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। बताया गया कि 9 सितंबर की रात शातिर चोरों ने घर का जंगला तोडक़र अंदर घुसते हुए अलमारी और बक्सों के ताले चटकाए और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: एक रात में चार घर खंगाल ले गए चोर, सोती रही पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का दावा है कि सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही...