कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो भैंस, बोलेरो पिकअप लोडर, दो मोबाइल फोन और 3,040 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर बनवारी निवासी जमुना देवी ने 9 अगस्त को अशोक राजपूत निवासी रामपुर बैजू के खिलाफ भैंस चोरी की तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान 10 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर निगोह खास ओवरब्रिज के पास से आलोक कुमार यादव निवासी रामपुर बैजू और अशोक राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार कर दी भैंस, मुकदमा दर्ज आरोपितों के कब्जे से द...