Kannauj News: चेतावनी बिंदु से महज 29 सेंटीमीटर दूर गंगा, बढ़ीं धड़कनें
कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। गंगा का जलस्तर बढ़ने से मेंहदीघाट से सटे तटीय गांवों में एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह आठ बजे मेंहदीघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 124.680 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर से महज 29 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर लगातार बढ़ने के रुझान में होने से तटवर्ती इलाकों में लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। खासकर बीते वर्षों में गंगा के बढ़े पानी का असर झेल चुके कासिमपुर और बक्शीपुर गांवों के ग्रामीण हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान 125.970 मीटर से 1.29 मीटर नीचे है, लेकिन नरौरा बांध से छोड़े गए पानी ने आने वाले दिनों की चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक तीन अगस्त को नरौरा से 1,53,175 क्यूसेक और चार अगस्त को 1,24,173 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.