कन्नौज, अक्टूबर 21 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना की पर पुलिस ने सूलनपुर जाने वाले रास्ते पर विनोद कुमार पुत्र राधाकृष्ण निवासी ग्राम देवपुर थाना सकरावा को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि वह धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित मुकदमे में तीन वर्ष से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपित को पेशी के लिए न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...