कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। चूरन खरीदने के लिए घर में कबाड़ तलाश रही 13 वर्षीय किशोरी को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी हालत गंभीर देखते हुए किशोरी को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ठठिया थाना क्षेत्र के मलंगवा गांव निवासी राजीव की 13 वर्षीय पुत्री श्रेजल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर में कबाड़ तलाश रही थी। श्रेजल की मां रीना ने बताया कि वह गांव के विद्यालय में रसोईया का काम करती हैं। शुक्रवार दोपहर वह विद्यालय में खाना बनाने के लिए गई थीं, जबकि उनके पति धान की कटाई करन...