Kannauj News: चुनाव में 'खेल' का आरोप, छिबरामऊ लेखपाल संघ में भूचाल
कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा छिबरामऊ में चुनाव के तुरंत बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया। नव-निर्वाचित पांच पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया, जिससे संगठन में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि रविवार को तहसील सभागार में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, लेकिन परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने चुनाव अधिकारी पर खुलेआम पक्षपात और अनियमितताओं के आरोप जड़ दिए। पदाधिकारियों का कहना है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता की धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे आक्रोशित होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इस्तीफा देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधवेंद्र सिंह पाल, मंत्री ध्रुव सिंह राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गौतम, उपमंत्री आज्ञा राजपूत और कोषाध्यक्ष वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.