Kannauj News: चार साल से आक्सीजन प्लांट पर नहीं हुई आपरेटर की तैनाती
कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कोरोना काल के दौरान मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट चार साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। वर्ष 2022 में लाखों रुपये की लागत से स्थापित यह प्लांट आज भी बिना उपयोग के पड़ा है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि प्लांट को चालू करने के लिए अब तक किसी ऑपरेटर की तैनाती नहीं की गई, जिसके कारण यह पूरी तरह निष्क्रिय है। जिस सुविधा को आपात स्थिति में मरीजों की मदद के लिए तैयार किया गया था, वह वर्तमान में उपयोग में नहीं लाई जा रही है। स्थिति यह है कि ऑक्सीजन प्लांट के आसपास बड़ी-बड़ी घास उग आई है और बरसात के कारण जलभराव भी हो गया है, जिससे साफ तौर पर इसकी अनदेखी और रखरखाव में लापरवाही नजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.