Kannauj News: चार साल बाद मिली 13 वर्षीय लापता छात्रा, दिल्ली में दो बच्चों संग बरामद
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। चार साल से लापता 13 वर्षीय छात्रा को तालग्राम पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। छात्रा अगस्त 2022 में घर से कॉलेज पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। उसकी साइकिल कॉलेज के पास से मिली थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की थी। चार साल के दौरान एक प्रभारी निरीक्षक समेत चार विवेचक बदले, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। आखिरकार पुलिस ने परिजनों से मिले सुराग के आधार पर छात्रा को दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, छात्रा अब दो बच्चों की मां है। थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा 10 अगस्त 2022 को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। छात्रा की साइकिल कॉलेज के पास से बरामद होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.