कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। मछैया गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र के गांव मछैया गांव निवासी कमला देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने मकान के पीछे कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि तभी गांव के चार लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपित घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, चार पर केस दर्ज शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभार...