Kannauj News: चार दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने पूर्व सांसद से लगाई गुहार
कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। विद्युत उपखंड सौरिख क्षेत्र के रेरी रामपुर, जरियापुर, चिकनपुर सहित कई गांवों में पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को पत्र भेजकर विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से पोल टूट गया था। इसके चलते इन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत उपखंड के लाइनमैन सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचना देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो नया विद्युत पोल लगाया गया और न ही टूटी लाइन को दोबारा खींचा गया। बिजली न होने से ग्रामीणों के घरेलू कामकाज प्रभावित हैं। वहीं किसानों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.