कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: ताहपुर, तालग्राम। ताहपुर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब पड़ा है। इससे मेन बाजार समेत करीब 40 कनेक्शनधारकों की बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार चार दिन से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिजली के अभाव में पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से मेन बाजार सहित आसपास के करीब 40 घरों में बिजली की आपूर्ति होती है। चार दिन पहले अचानक ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद आपूर्ति बंद हो गई।

ग्रामीणों की समस्याएं इसके बाद से ग्रामीण लगातार ट्रांसफार्मर बदलवाने या उसकी मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अवर अभियं...