कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जिले में तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल किया है। जनहित एवं कार्यहित को देखते हुए चार तहसीलदारों को नवीन पदों पर तैनाती दी गई है। इस संबंध में 31 अगस्त को आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार तहसीलदार तिर्वा के पद पर तैनात रहे अवनीश कुमार को तहसीलदार न्यायिक कन्नौज के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं गिरीश चंद्र को तहसीलदार न्यायिक छिबरामऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिषेक मिश्रा को तहसीलदार तिर्वा बनाया गया है, जबकि लविन कुमार को तहसीलदार न्यायिक तिर्वा के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...