Kannauj News: चार जुआरियों को पुलिस ने भेजा जेल
कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में बहोशी के पास चार जुआरियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिससे उनके फड़ से 1920 रूपये एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों को जुएं के आरोप में जेल भेज दिया। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के चलते बहोशी के पास चार जुआरियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। जिसमें बृजेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी बहोशी, अजय पुत्र राधेश्याम निवासी बहोशी, देवेन्द्र कश्यप पुत्र श्यामबाबू एवं आमिर पुत्र असलम ग्राम बहोशी को जुएं के आरोप में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.