Kannauj News: चार किसानों के विरुद्ध बैंक ने शुरू की कुर्की की कार्रवाई
कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रेमपुर ने कृषि ऋण की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त रुख अपनाते हुए तहसील प्रशासन के सहयोग से चार बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। यह कार्रवाई तहसील के राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में की गई। बैंक अधिकारियों के अनुसार ग्राम दीनपुर निवासी केशकांती पत्नी ओमप्रकाश यादव पर 4,60,913 रुपये, बरुआ सबलपुर निवासी विनय कुमार पुत्र कश्मीर सिंह यादव पर 3,05,105 रुपये, भरौली निवासी रतीराम पुत्र दुर्जन लाल पर 5,36,365 रुपये तथा सिंहपुर निवासी दिवंगत प्रकाश सिंह यादव के पुत्र बलविंद्र सिंह, यदुवीर सिंह और विजेंद्र सिंह पर 4,67,373 रुपये का कृषि ऋण बकाया है। बताया गया कि इन सभी किसानों ने अपनी कृषि भूमि बंधक रखकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (पूर्ववर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.