Kannauj News: चार करोड़ से अधिक से होंगे 55 विकास कार्य
कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिले की तीन क्षेत्र पंचायतों में 55 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों पर 4 करोड़ 12 लाख 95 हजार रुपये की अनुमानित लागत आएगी। क्षेत्र पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर स्वीकृति मिलने के बाद अब संबंधित विकास खंडों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि विकासखंड कन्नौज में सबसे अधिक 23 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनकी अनुमानित लागत 2 करोड़ 17 लाख नौ हजार रुपये है। वहीं सौरिख विकासखंड में 18 कार्यों पर 98 लाख 10 हजार रुपये और उमर्दा विकासखंड में 14 निर्माण कार्यों पर 97 लाख 76 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस तरह अकेले कन्नौज विकासखंड में स्वीकृत कार्यों की संख्या और ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.