Kannauj News: चलती बाइक से गिरी महिला, हालत नाजुक
कन्नौज, जुलाई 28 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब बाइक पर बैठी एक महिला को अचानक झपकी आ गई और वह चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के नगला भीम गांव निवासी पिंकू नायक पत्नी गीता नायक व पुत्र आर्यन के साथ बाइक से अपनी ससुराल चौहनापुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ईशमपुर गांव के पास पहुंची, तभी पीछे बैठी गीता देवी को झपकी आ गई और संतुलन बिगडऩे से वह सडक़ पर गिर पड़ीं। हादसे में गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.