Kannauj News: चलती बस से उतरते समय अधेड़ गंभीर रूप से घायल
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बे के बिधूना रोड पर जायका होटल के पास सोमवार एक लापरवाही भरा हादसा सामने आया, जिसमें चलती बस से उतरने की कोशिश कर रहा एक अधेड़ व्यक्ति पिछले टायर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस छोडक़र मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। कस्बा के संजय नगर निवासी 52 वर्षीय मंगू बाल्मीकि औरैया से एक रिश्तेदारी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बस सौरिख-बिधूना मार्ग पर जायका होटल के पास पहुंची, तभी उन्होंने जल्दबाजी में चलती बस से उतरने की कोशिश की। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सडक़ पर गिर पड़े। तभी बस के पिछले पहिए की चपेट में आने से उनका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.