Kannauj News: चक्रवात से फसल बर्बादी पर 637 किसानों को मिले 24.94 लाख रुपये
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सितंबर में चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन ने प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। कृषि निवेश अनुदान के तहत जिले के 637 किसानों के बैंक खातों में 24 लाख 94 हजार 251 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 15 किसानों को प्रमाणपत्र और बीज किट वितरित किए। डीएम ने बताया कि 25 से 27 सितंबर के बीच हुई अत्यधिक बारिश से जिले में फसलों को नुकसान पहुंचा था। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों के सर्वेक्षण में तिर्वा तहसील के 71 गांवों में 3,782 किसानों की 1,020.1822 हेक्टेयर कृषि भूमि पर 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति दर्ज की गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.