Kannauj News: चकबंदी में आराजी काटने का ग्रामीण ने लगाया आरोप
कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी ज्ञानेंद्र दुबे पुत्र ओमप्रकाश ने चकबंदी प्रक्रिया में उनकी भूमि की आराजी काटकर अन्य गाटों में विलय किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार पीडि़त की भूमिधरी आराजी गाटा संख्या 270, 282 व 300 ग्राम अकबरपुर में स्थित है। आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अभिलेखों में बदलाव कर गाटा संख्या 270 की करीब 0.51 हेक्टेयर भूमि, जो जीटी रोड के किनारे स्थित है, की आराजी को प्रभावित किया गया। चकबंदी अधिकारी द्वारा आराजी को विलुप्त कर दूसरे गाटे का आकार पत्र तैयार कराया गया, लेकिन मौके पर कोई रकबा नहीं दिया गया। आरोप है कि गाटा संख्या 28...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.