Kannauj News: घुमंतू समाज के सम्मान, शिक्षा और विकास का भरोसा दे सपा पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
कन्नौज, नवम्बर 15 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को केके इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित घुमंतू गौरव समागम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने घुमंतू समाज के उत्थान, सम्मान और अधिकारों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जताई। वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लंबे समय तक शासन करने वाले अवसरवादी और परिवारवादी दलों ने कभी घुमंतू, विमुक्त और वंचित समाज की सुध नहीं ली। उनकी राजनीति परिवार के उत्थान से शुरू होकर उसी पर खत्म हो जाती हैl बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस देश के महान नायकों के योगदान और बलिदान को याद करने का अवसर है। आजादी के बाद दशकों तक ऐसे नायकों की गाथाओं को इतिहास में उचित स्थान नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.