Kannauj News: घायल गोवंश को मिला नया जीवन, गोसेवकों ने कराया उपचार
कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दूशक्ति सेना गौ सेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडेय की तत्परता से सडक़ किनारे घायल अवस्था में पड़े एक बछड़े को नया जीवन मिला। सूचना मिलते ही विकास दीक्षित मौके पर पहुंचे, जहां राष्ट्रीय सनातन संस्कृति गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उत्तम गुप्ता के नेतृत्व में गोसेवकों की टीम पहले से मौजूद थी। दोनों ने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर बछड़े का प्राथमिक उपचार कराया। उपचार के बाद घायल गोवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला भेज दिया गया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। इस सेवा कार्य में आशीष, सागर, गौरव, सत्यम ठाकुर, अंशुमन, प्रियांशु यादव सहित कई युवाओं ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.