Kannauj News: घर से स्कूल निकला छात्र लापता
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। घर से स्कूल गया एक छात्र लापता हो गया। छात्र के न मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की सूचना दर्ज की है। ग्राम कटकैया गंधौलिया निवासी सरमन सिंह पुत्र ईश्वर दयाल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की सूचना में कहा है कि 21 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उसका पुत्र शोभित 15 वर्ष घर से स्कूल के लिए निकला था। जब शाम तक वह घर वापस नहीं आया, तब उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि सूचना दर्ज करके छात्र को तलाश करने की कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.