Kannauj News: घर से सामान चुराकर भाग रहे युवक को पकड़कर धुना
कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा खोजीपुर गांव में उस समय हडक़ंप मच गया, जब दिनदहाड़े घर में घुस एक युवक सामान चुराकर भागने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की जेब से तमाम ब्लेड भी बरामद हुए। क्षेत्र के रंपुरा खोजीपुर गांव निवासी रामसेवक शाक्य पुत्र कालीचरन ने बताया कि शनिवार को वह पास में ही बने अपने बेटी नीलम के घर गए थे। इस बीच एक युवक उनके मकान में घुस गया और सामान चुराकर भागने लगा। उसे सीढ़ी से उतरा देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आस-पड़ोस के लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.