Kannauj News: घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। इंदिरा आवास कालोनी से एक युवक को कुछ दबंग बुला ले गए और फिर उसे गालीगलौज कर बेरहमी से मारा-पीटा। हमलावर उसकी जेब से 20 हजार रूपये की नगदी भी ले गए। पीडि़त युवक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सुमन देवी पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि इस समय वह परिवार के साथ इंदिरा आवास कालोनी में रह रही है। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उसके बेटे सौरभ को कुछ लोग बुलाकर ले गए। उसके बेटे के साथ उन लोगों ने गालीगलौज कर मारपीट और उसे जान से मारने की धमकी दी। उन लोगों ने बेटे की जेब से 20 हजार रूपये की नगदी भी निकाल ली। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.